चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं, अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है और कहा कि इसे स्वीकार किया जाए। बता दें कि,अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक है।अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने इस्तीफे और सियासत छोड़ने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि, ”दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

