
सागर जॉर्ज प्रधान BJP मण्डल 17 जालंधर शहरी ने नव-नियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को दी बधाई
चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से पंजाब बीजेपी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी में इस फेरबदल को आगामी चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है जिसमें अश्विनी कुमार शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी यह खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है I सागर जॉर्ज प्रधान BJP मण्डल 17 जालंधर शहरी ने नव नियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को बधाई दी I



