होशियारपुर (पंजाब दैनिक न्यूज़) दसूहा बस हादसा होशियारपुर जिले के दसूहा में एक भीषण हादसा हुआ है, गांव सागरा के पास यात्रियों से भरी एक निजी कंपनी की मिनी बस और कार के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे हाजीपुर से दसूहा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी कंपनी की मिनी बस की सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस हादसे में अब तक एक बच्चे समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि करीब 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। करतार कंपनी की यह मिनी बस तलवाड़ा-दसूहा रोड पर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन पलट गए।
CM भगवंत मान यह कहा..
ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਗਰਾ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਨਿਜੀ ਮਿੰਨੀ ਬੱਸ ਅਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਆਪਸੀ ਟੱਕਰ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਲੋਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਮੈਂ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਰਾਬਤੇ ‘ਚ ਹਾਂ।ਇਸ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਜਾਨ ਗਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਆਤਮਿਕ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੀ ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦੇ ਜਲਦ ਸਿਹਤਯਾਬ ਹੋਣ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।

