जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) 2 पंजाब बटालियन एनसीसी, जालंधर का 10 दिवसीय सीएटीसी-40 कैम्प आजकल सीटी इंस्टीट्यूट, शाहपुर, जालंधर में चल रहा है, जिसमें 45 विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कर्नल विनोद जोशी, कैम्प कमांडेंट ने बताया कि प्रातःकाल से रात्रि तक प्रत्येक क्षण की प्लानिंग इस प्रकार से की गई है कि कैम्प समापन होने पर यह कैम्प हर कैडेट के लिए जीवन भर के लिए यादगार बन जाए। जहाँ इस कैम्प में कैडेटस को सैनिक जीवन का 10 दिवसीय अनुभव दिया जा रहा है, वहीं उन्हें अपने कौशल व हुनर को दिखाने व निखारने के अवसर भी दिए जा रहे हैं।आज सुबह सभी कैडेटस यूनिफॉर्म में तिरंगे हाथ में लेकर 100 फ़ीट ऊंचे भव्य भारतीय तिरंगे के सामने एकत्रित हुए। इस भव्य तिरंगे को जब सीटी इंस्टीट्यूट के परिसर में लहराया गया तो समस्त कैडेटस ने तिरंगे को सेल्यूट करते हुए भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सीटी ग्रुप के एमडी डॉ मनवीर सिंह, कैंपस डायरेक्टर डॉ संग्राम सिंह व स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डॉ अर्जुन सिंह विशेष रूप से इस आयोजन के लिए उपस्थित रहे। सीटी ग्रुप के एम. डी. डॉ मनवीर सिंह की तरफ से भारतीय सेना द्वारा एनसीसी कैम्प के लिए उनका परिसर चुनने पर गर्व अनुभव करते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट कैम्प के लिए हर सुविधा उप्लब्ध करवाएगा। कर्नल जोशी ने इस मौके पर उनका आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कैम्प में कैडेटस को आला दर्जे की ट्रेनिंग देने के लिए सेना के 30 प्रशिक्षक व 6 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी तैनात हैं। कर्नल जोशी ने कैडेटस को भारतीय सेनाओं को अपना कैरियर चुनने के लिए प्रेरित करते हुए, उन्हें भर्ती सबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्टेट पुलिस की तरफ से कैडेटस को सिविल डिफेंस सबंधी लेक्चर व डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। गर्ल्स कैडेटस के स्वास्थ्य व साफ सफाई से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए विशेष तौर पर महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा लेक्चर का आयोजन किया गया। कैडेटस को ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक से रूबरू करवाने के लिए एलपीयू की तरफ से ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाया गया। एएनओ लेफ्टिनेंट जसविंदर ढिल्लों ने व्यक्तित्व विकास व चीफ अफ़सर संदीप सेठी ने राष्ट्रीय एकता विषय पर कैडेटस को लेक्चर दिया। लेफ्टीनेंट कुलदीप शर्मा, ऑफिसर इंचार्ज द्वारा कैम्प में भविष्य में बनने जा रहे एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के लिए विशेष रूप से केअर टेकिंग ऑफीसर ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। कैडेटस को एनसीसी पाठ्यक्रम के अलावा ड्रिल व वेपन हैंडलिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मानसून के मौसम में कैम्प के प्रत्येक कैडेट को प्रतिदिन तीन बार उच्च दर्ज़े का पौष्टिक आहार दिया जा रहा।


