जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) 2 पंजाब एनसीसी बटालियन दस दिवसीय दिन रात का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सी टी इंस्टिट्यूट शाहपुर में आरम्भ हो गया जिसमे 42 शिक्षण संस्थाओं के 600 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। कैम्प से एनसीसी पाठ्यक्रम सेना के पाठ्यक्रम चलाये जायेंगें । आपदा में नागरिको के जीवन को बचाने के तरीके सिविल डिफेन्स और एसडीआरएफ द्वारा चलाये जायेगें । आग के प्रकार बुझाने के तरीके और नागरिको को आग से बचाने के तरीके फायर ब्रिगेड द्वारा सिखाये जायेगे । आज के युवा सोशल मीडिया में बहुत गतिशील हैं। साइबर क्राइम में विस्तृत जानकारी और बचाव के तरीके साइबर क्राइम टीम चंडीगढ़ द्वारा केडेटो को विभिन्न सरकारी वेब साईट और फोन नंबर की जानकारी दी जायेगी । कैम्प में फुट और वैपन ड्रिल पर विशेष जोर रहेगा और कैडेटों को टुकडी मे मार्च के तरीके सिखाये जा रहे हैं। हथियारों से फायरिंग कैडेटों का हमेशा आकर्षण का केन्द्र रहता है। कैम्प कमांडेंट कर्नल विनोद जोशी ने बताया सभी 600 कैडेटों को फायरिंग कराई जायेगी। कैम्प कमांडेंट ने बताया सर्वागीन चहुमुखी व्यक्तित्व विकास कैम्प का मुख्य उद्देश्य है ताकि एनसीसी कैडेट आने वाले वर्षों मे जिम्मेदार नागरिक बन सके। कैडेटों को अपने कौशल और कला को दिखाने और निखारने के लिये कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा हैं। संयुक्त ड्रिल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगा जिसमे सभी 600 एनसीसी कैडेट भाग लेंगे । शारीरिक क्षमता और टीम भावना को कुशाग्र करने के लिये वालीबाल, बास्केटबाल और रस्साकशी प्रतियोगितायें रखी गयी है। कैडेटों को सामूहिक ट्रेनिंग, सामूहिक रहन सहन और सामूहिक ड्रिल सिखाई जा रही हैं ताकि टीम भावना और राष्ट्रीय एकता प्रबल हो सके। कर्नल विनोद जोशी कैम्प कमांडेट ने बताया एनसीसी का मोटो अनुशासन और एकता के साथ दिन् रात की ट्रेनिंग ले रहे हैं। कैडेटो को पौष्टिक ताजा तीनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कैम्प कमांडेट ने बताया सी टी इंस्टिट्यूट में 2 पंजाव एनसीसी बटालियन का पहला एनसीसी कैम्प है और इंस्टिट्यूट द्वारा सभी प्रशासनिक और कैडेटो की ट्रेनिंग के लिये सुविधाये दी जा रही हैं। उसके लिये श्री हरप्रीत सिंह वाईस चेयरमैन, डा. मनवीर सिंह मैनेजिंग डारेक्ट्रर का भारतीय सेना आभार व्यक्त करती हैं। कैडेटो की बेहतरीन ट्रेनिंग के लिये छः एसोसिएट एनसीसी अफसर, सेना के 30 प्रशिक्षक तैनात किये हैं।



