जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर में मेहता कार्निवल्स की तरफ़ से लंदन सिटी कार्निवल का शुभारंभ नितिन कोहली (आप इंचार्ज सेंट्रल हल्का), राजविंदर थयाड़ा,काकू आहुलावलिया, जगदीश समराए ,दीपक शारदा द्वारा किया गया। अशोक मेहता,अमन मेहता,मितिश चावला,सोनू,मनु दत्त,ओपी,तरुण,जय हांडा भी उपस्थित थे । पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए अशोक मेहता, अमन मेहता, मितीश चावला ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस कार्निवल में विदेशी झूले, ऊंट की सवारी, फूड स्टॉल, भूत बांग्ला और अपना टैलेंट दिखाने के लिए विशेष तौर पर डीजे का भी विशेष प्रबंध किया गया है। परिवार सहित यहां मस्ती करने आइए, सिक्योरिटी और पार्किंग का भी खास ख्याल रखा गया है।

