







नई दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़)लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 16 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है। मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। गुजरात में 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं ओडिशा में 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है।










