







जालंधर ( पंजाब दैनिक न्यूज़) अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप आने की जानकारी मिली। पंजाब के कई इलाकों में भूकंप से धरती हिली, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख से भी भूकंप की जानकारी मिली है। पंजाब के जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, बटाला, होशियारपुर आदि इलाकों से भी भूकंप के झटकों की जानकारी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.3 तीव्रता थी। इस भूकंप के झटके सिर्फ पंजाब-हिमाचल ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश का चंबा बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जापान और ताइवान में भूकंप आया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था। ताइवान में आए भूकंप के कारण जहां कई लोगों की जान चली गई, वहीं कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस वजह से भूकंप का नाम सुनते ही लोगों में घबराहट होने लगती है। लोग देर रात तक बाहर घूमते नजर आए I










