जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) भारत विकास परिषद् द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्वामी विवेकानंद चौक में स्थापित स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गायन से हुआ। राज कुमार चौधरी प्रांतीय महासचिव ने सभी का स्वागत किया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से नवदीप ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और किस प्रकार उनके जीवन दर्शन ने समाज के लोगों पर अपना प्रभाव डाला के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व संसदीय सचिव के डी भंडारी ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। महेश गुप्ता जी ने इस प्रतिमा को स्थापित करने बारे पूर्ण जानकारी दी। परिषद् के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डा राजेश मन्नन ने स्वामी जी दूरदर्शिता के बारे में बताया और भारत को विश्व गुरु बनाने के स्वामी जी के प्रण को साकार करने को प्रेरित किया। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने युवा दिवस के अवसर और अधिक युवाओं को स्वामी जी के विचारों से अवगत कराने को प्रेरित किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज कुमार चौधरी ने इस प्रतिमा को और इसके चौगिरदे को और सुंदर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और सरकारी अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने का निवेदन किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर जगदीश राज राजा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी को लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर सर्वेश शर्मा, रमेश विज, विवेक शर्मा, मनोज हांडा, अरुण कांत, विक्रम अरोड़ा, सतनाम अरोड़ा, शिव सोनिक, एम पी सिंह, अशोक शर्मा, डा जोगिंदर अरोड़ा, चंद्र शर्मा के एल अरोड़ा, बी बी मल्होत्रा दविंदर बजाज एन के महेंद्रु, मनोज दत्ता मुनीष,मनोहर लाल शर्मा, गुलज़ारी लाल राकेश बब्बर राज कुमार शर्मा जगमोहन मागो अश्वनी नागपाल, के एल मनचंदा,उमेश अग्रवाल, लघु उद्योग भारती से विक्रांत शर्मा और परिषद् की विभिन्न शाखाओं से बहुत से सदस्य उपस्थित थे।









