चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पिछले कुछ दिनों से लगातार देश के उत्तरी हिस्सों में पड़ने वाले राज्यों में सर्दी अपने चरम पर है। यूं कहें कि भयानक ठंड पड़ रही है। ऐसे में चल रही भयानक शीतलहर के कारण चंडीगढ़ के स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। चंडीगढ़ में क्लास 1 से लेकर क्लास 8 तक के लिए सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दी हैं। 20 जनवरी तक शहर के सभी आठवीं क्लास तक के सारे स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन मोड पर ही क्लास चलेगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इस ठंड में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल रही है। ठंड की वजह से सड़क पर गाड़ियां चलाना भी मुश्किल हो गया है। कोहरा अधिक होने से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। वहीं यह कोहरा लगभग पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ है। पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार तक कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। ऐसे में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां भी सरकार को बढ़ानी पड़ी है। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।






