

जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब में 5 नगर निगम चुनाव की डेट जल्द ही घोषित की जा रही है जिस संबंध में जालंधर नगर निगम चुनावों को लेकर जहां 85 वार्डों की लिस्ट जारी हो चुकी है वहीं नगर निगम अधिकारियों ने भी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर रिशिपाल की तरफ से 85 वार्डों में नोडल अवसर नियुक्त कर दिए गए हैं। जो वार्डों की समस्याओं की जानकारी अपने इंचार्ज को देंगे और आगे उन तक पहुंचाई जाएगी। चुनावों से पहले लोगों को आ रही समस्याओं को हल करने के लिए पहल के आधार पर काम किया जाएगा। इस दौरान नए वोटरों को भी जागरूक किया जाएगा। सेंट्रल हलके का इंचार्ज सहायक कमिश्नर राजेश खोखर को लगाया गया है, जिनके साथ मणधीर सिंह निगरान इंजीनियर एवं रामपाल इंजीनियर को नियुक्त किया गया है l जो की 23 वार्ड की समस्याओं को देखेंगे।नार्थ हलके का इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा को लगाया गया है, राहुल धवन निगरानी इंजीनियर व बलजीत सिंह इंजीनियर को नियुक्त किया गया है। जो कि नार्थ हलके में पडते 23 वार्डों की समस्याओं को हल करेंगे l जालंधर वेस्ट हलके का इंचार्ज एडिशनल कमिश्नर शिखा भगत को लगाया गया है। जिनके साथ रजनीश डोगरा निगरानी इंजीनियर व इंजीनियर जसपाल को नियुक्त किया गया है, जोकि लगभग 22 वार्डों की समस्याओं का हल करेंगे वहीं पर जालंधर कैंट का इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर पुनीत कुमार को लगाया गया है, जिनके साथ रजनीश डोगरा निगरान इंजीनियर व इंजीनियर जसपाल को नियुक्त किया गया है, जो की कैंट हल्के में पड़ते 15 वार्डों की समस्याओं का निवारण करेंगे l
