चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पिछले कई दिनों से पंजाब में भारी बारिश के कहर के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो वहीं इसके परिमाणस्वरूप आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और लोगों को कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि काफी समय से भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने को लेकर बहुत सारी चर्चाएं चल रही थीं लेकिन BBMB द्वारा आज एक अहम मीटिंग की गई,जिसमें फैसला लिया गया कि भाखड़ा डैम से अधिक पानी नहीं छोड़ा जाएगा। अगले 3 दिनों तक भाखड़ा डैम से अधिक पानी नहीं छोड़ा जाएगा और BBMB की अगली बैठक के बाद ही इस संबंधी कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि लोगों के मन में डर बैठा हुआ है कहीं डैम से पानी ज्यादा छोड़ा गया तो लोगो का भारी नुकसान ना हो जाए I
