नई दिल्ली ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पहली मानसूनी बारिश का पहाड़ी इलाके में कहर बरपा. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फट गया जिसके बाद रिहायशी इलाके में खड़ी गाड़ियां नाले में बहीं. कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान हो गया, यहां 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, देर रात से यहां बारिश जारी रही. वहीं मंडी में भी बादल फटने से तबाही मच गई. रिहायशी इलाके में जलभराव का संकट आ गया, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गईं.देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, यूपी से लेकर हरियाणा तक बारिश जारी है। बारिश के कारण अलग-अलग राज्यों में रविवार को कई हादसे हुए। दिल्ली में रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, आरके पुरम में भी बारिश के कारण मार्केट में एक इमारत ढह गई। मुंबई के घाटकोपर में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक इमारत गिरने से एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, पंचकूला में बारिश की वजह से एक कार बह गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश के कारण 8 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।दिल्ली में सुबह से अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिला। बारिश की वजह से आरके पुरम मार्केट एरिया में बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया। हादसे में किसी भी तरह की जान-माल की क्षति की खबर नहीं है।हिमाचल में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्रदेश के कुल्लू में शनिवार रात को 8 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी के बाद प्रशासन ने बचाव टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पानी में फंसी गाड़ियों को निकवालने का काम शुरू किया।मॉनसून के दस्तक देते ही देश के कई राज्यों में आफत की बारिश शुरू हो गई है. दिल्ली-मुंबई में झमाझम बारिश के बीच आफत की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. मुंबई में बारिश के चलते एक बिल्डिंग गिर गई है, जिसमें दो लोगों के फंसे होने की खबर है. साथ में हरियाणा के पंचकुला में बारिश के चलते एक कार नदी में बह गई है. वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी में डूबी हुई बिजली के तार के संपर्क में आने से एक महिला की मौत हो गई है.
