लोहियां (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) कनाडा से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। यहां जालंधर के लोहियां खास की 21 वर्षीय युवती की नियाग्रा फॉल्स में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। युवती की पहचान पूनमदीप कौर निवासी गांव फूल घुद्दूवाल लोहियां खास के रूप में हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक पूनमदीप कौर डेढ़ साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी और कल अपने दोस्तों के साथ नियाग्रा फॉल्स घूमने गई थी। इसी बीच अचानक वह गहरे पानी में गिर गई। मृतक युवती का पिता लंबे समय से रोजी-रोटी के लिए मनीला गए हुए हैं। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर है I
