( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) 18 जनवरी 2023 को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और पहलवानों के बीच विवाद सामने आया था. जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई दिग्गजों इकट्ठा हुए थे.अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. ने पहलवानों ने अपनी याचिका में आईपीएस अधिकारी जतिन बाल का नाम लिया है.दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने धमकाने के आरोप लगाए हैं. बजरंग पुनिया ने यहां तक कहा कि हमारे पास इनके खिलाफ पक्के सबूत है डब्ल्यू एफ आई के सदस्यों ने हमारे शिकायत कर्ताओं के साथ संपर्क किया और पैसे का ऑफर दिया है. यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वालों को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. उन्हें लालच दिया जा रहा है और तोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.
पहलवानों की मांग है कि WFI के प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की जाँच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए. महिला रेसलर की आशिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज ना किए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी.
