


चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान के अनुसार इन दिनों उक्त सभी नेताओं को पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित के आवास के आसपास देखा जा सकता है।अंदेशा जताया कि यह सभी नेता पंजाब में गवर्नर राज लगाने की बात कर रहे हैं। मान ने यहां तक लिखा कि पंजाब के सभी लोग जानते हैं कि यह सभी नेता पंजाब विरोधी रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित के बीच लंबे समय अनबन जारी है। दोनों के बीच यह तल्खी एयरफोर्स-डे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के चंडीगढ़ आने के दौरान से बढ़ी और लगातार तेज होती जा रही है।
