फिरोजपुर (पंजाब दैनिक न्यूज़) फिरोजपुर से बड़ी खबर है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी महिला कांस्टेबल साथी की हत्या करने के बाद खुद कोगोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अमनदीप कौर ड्यूटी खत्म कर स्कूटर से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल गुरसेवक सिंह ने उसके स्कूटर को कार से टक्कर मारी और फिर उन्हें 5 गोलियां मारीं। इसके बाद गुरसेवक सिंह ने तलवंडी चौक जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हत्या किस वजह से की गई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले से पर्दा उठाया जाए I