


चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़)पीसीएस अधिकारियों यह सामूहिक छुट्टी के कारण आम लोगों का काम बंद हो गया था जिसे देखते हुए पंजाब के पीसीएस अधिकारी शनिवार 14 जनवरी और रविवार 15 जनवरी को अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। पंजाब सिविल सर्विसेज आफिसर्स एसोसिएशन ने पीसीएस अधिकारियों के सामूहिक अवकाश के कारण आम लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत ओबराय ने लोहड़ी के मौके पर जारी पत्र में कहा गया है कि लोगों को हुई परेशानी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि उसके सभी सदस्य शनिवार और रविवार को अपने कार्यालय संभालेंगे और लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। पत्र में रजत ओबेराय ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि एसोसिएशन की मांगों को यथारूप स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा, 10 जनवरी को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में समाधान के तरीकों के बारे में निर्णय लिया गया था और 11 जनवरी को हुई बैठक इन उपायों के तरीके को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई थी।
