जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) वैस्ट विधानसभा हलके में कांग्रेस की राजनीति में पूर्व मंत्री और पंजाब टेक्निकल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग बोर्ड के चेयरमैन मोहिंदर सिंह के.पी ने बड़ी राजनीतिक एंट्री मारी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आज जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव ने अपने निवास पर मोहिन्द्र के.पी. को कैबिनेट रैंक मिलने पर सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें बड़ी तादाद में इलाका निवासी शामिल हुए। इस दौरान बलदेव देव ने कहा कि के.पी. परिवार बर्षों से हलके के लोगों के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में आलाकमान जिस किसी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी उसे बड़ी लीड़ दिला कर विधानसभा में भेजेंगे।वहीं के.पी ने कहा कि जब समय ने ह जब करवट लेनी होती तो तो कई बदलाव ने आते हैं। किसी ने सोचा नहीं था कि चरणजीत फै चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। चन्नी ने दा मुख्यमंत्री बनते ही के लिए जो काम किए उसने प्रदेश की जनता का दिल जीत 3 लिया है। के.पी. ने कहा कि उनके पिता तक शहीद दर्शन सिंह के.पी. 5 बार विधायक बने चुना और कभी चुनाव नहीं हारे। वैस्ट हलकेजनता ने उन्हें भी 3 बार विधानसभा और 1 बार पार्लियामैंट में जाने की मौका दिया है। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार ने बिजली पर 3 रुपए प्रति यूनिट कम करके हरेक वर्ग को राहत दी है। पंजाब सरकार ने पानी के बिल माफ किए, सरकार के फैसलों से आज सरकारी कर्मचारियों, दलित भाईचारा, किसान, शहरी वर्ग सहित खुश हैं और राहत महसूर कर रहे हैं। आज 3 महीनों में कांग्रेस का ग्राफ पुनः शिखर तक पहुंच गया है। उन्होंने जनसमूह से चुनाव लड़ने को लेकर इशारों ही इशारों में कहा कि जब समय आएगा तो वहआपके पास विनती करने भी आएंगे। के.पी. ने इस दौरान बलदेव देव की मांग पर ग्रीन एवेन्यू में बन रहे कम्यूनिटी हॉल के लिए 3 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की। 




राजपूत कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन और पूर्व पार्षद बलबीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस के मिशन 2022 को सफल बनाना हरेक कांग्रेसी का कर्त्तव्य है।इस मौके पर सुखदेव सिंह मनप्रीत सिंह, प्रदीप राए, महिन्द्र सिंह,सरबजीत सिंह, अशोक अरोड़ा मौजूद थे।
