जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर वेस्ट के MLA शीतल अंगुराल और जौहल अस्पताल के डॉ. B S जौहल के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। आज दोनों के बीच राजीनामा हो गया है। गौरतलब है कि 3 दिन पहले जौहल अस्पताल में बस्ती बावा खेल की रहने वाली उर्मिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। परिवार के पास बिल देने के पैसे नहीं थे तो उन्होंने विधायक शीतल अंगुराल से संपर्क किया। शीतल ने जब डॉ. जौहल को फोन किया तो विधायक व डॉक्टर के बीच बहसबाजी हो गई। शीतल उसी समय अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ विरोध जताया। बाद में पुलिस ने डॉ. जौहल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। उसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ. जौहल के समर्थन में उतर आई और शीतल के खिलाफ धरना लगा दिया गया। आज दोनों के बीच विवाद खत्म करवा दिया गया है। दोनों द्वारा गिले-शिकवे दूर कर गले मिलकर यह विवाद खत्म हुआ I
