लुधियाना (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी पर एस.एस.पी. विजिलेंस रविंदरपाल संधू का बयान सामने आया है। भारत भूषण आशू ट्रांसपोर्ट घोटाले आरोप में सैलून से गिरफ्तार किया गया है। आशू को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद रिमांड हासिल करके आगे की पूछताछ की जाएगी। आशू पर ट्रांसपोर्ट घोटाल को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उनका पी.ए. विजिलेंस द्वारा कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। बतया जा रहा है कि भारत भूषण आशू ने आज ही हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ली थी। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें कार्रवाई से 7 दिन पहले नोटिस दिया जाए। बता दें वह आज शाम जब लुधियाना कटिंग करवाने सैलून पहुंचे तभी विजिलेंस की टीम द्वार वहां पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान एम.पी. रवनीत बिट्टू द्वारा इसका कड़ा विरोध किया है। कांग्रेसी वर्करों द्वारा विजिलेंस दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।
