
पटियाला ( Punjab Dainik news) पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रधान का जेल में पंगा पड़ गया। पटियाला जेल में रोडरेज केस में बंद सिद्धू का बैरक में बंद कैदियों के साथ झगड़ा हो गया। कैदियों ने नवजोत सिद्धू पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। वहीं नवजोत सिद्धू ने कहा कि मेरे से बिना पूछे कैंटीन से मेरे कार्ड पर सामान खरीदा। दरअसल यह लड़ाई कैंटीन कार्ड के कारण हुई। sidhu के मुताबिक उनके कैंटीन कार्ड का इस्तेमाल कर मनमर्जी से सामान खरीदा गया है।इसके बाद जेल अधिकारियों ने तीनों कैदियों की बैरक बदल दी है। अब नवजोत सिद्धू के साथ 2 कैदी रह गए हैं। बता दें कि रोडरेज मामले में सिद्धू को एक साल की कैद हुई है
