

चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा डॉ. गुरप्रीत कौर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लावां के दौरान की उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इससे पहले राघव चड्ढा ने सुबह भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर की थी । भगवंत मान ने पीले रंग और उनकी पत्नी ने लाल रंग का जोड़ा पहना है।आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उनको आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है की पिता की सभी रस्में अरविंद केजरीवाल ही निभाने वाले हैं। मेहमाननवाजी का भी पूरा प्रबंध किया गया है।बता दें कि दोपहर करीब 12 बजे करीब डॉक्टर गुरप्रीत कौर से भगवंत मान की शादी रस्में शुरू हो गई हैं। 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48 ) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई
थी।बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार प्रसार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की कर दी। उन दोनों के रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा गया था। वहीँ खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले ही पता चला।आपको बता दें कि डा. गुरप्रीत कौर सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत के पिता किसान हैं, जिनकी 3 बेटियां हैं। डा. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर की बड़ी बहन नीरू की शादी अमरीका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू आस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ डा. गुरप्रीत कौर का रिश्ता भगवंत मान की माता व बहन ने तय किया है। भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि बेटे की जल्द दोबारा शादी हो ।
