
झारखंड (पंजाब दैनिक न्यूज़ )हेमंत सोरेन सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोमवार को कुछ संगठनों की ओर से भारत बंद की अपील की गई है। इस बंद को ध्यान में रखते हुए कल यानी सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद, झारखंड में सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद के मद्देनजर राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। झारखंड के शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने यह आदेश जारी किया है। झारखंड के शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने कहा, ‘कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल कल, 20 जून को बंद रहेंगे। एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।हेमंत सोरेन सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोमवार को कुछ संगठनों की ओर से भारत बंद की अपील की गई है। इस बंद को ध्यान में रखते हुए कल यानी सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखें। इस आदेश को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को मैसेज के जरिये भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।इस आदेश में बताया गया है कि हर हाल में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को इसकी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जाए। विशेष रूप से निजी स्कूलों के अधिकारियों को, जहां छात्र बस से पढ़ने के लिए स्कूल आते हैं। इसको लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। विभिन्न माध्यमों से इस सूचना का प्रचार प्रसार होना चाहिए। इस सूचना को कोविड के दौरान बनाए गए वाटसएप ग्रुप में भी शेयर करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों तक यह जानकारी पहुंच जाए।
