
संगरूर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला संगरूर से बड़ी खबर सामने आ रही है Iसंगरूर में लोकसभा उपचुनाव बीच काली माता मंदिर के गेट पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। इसका सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जल्दी ही पेंट कर नारे मिटा दिए गए। संगरूर में चुनाव आचार संहिता लागू हैं और 23 जून को मतदान होना है। पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संगरूर आ रहे हैं। वह इस मंदिर में भी माथा टेकने आ सकते हैं। ऐसे में इस तरह की हरकत से कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं,बताया जा रहा है कि जिस जगह पर नारे लिखे गए, उसके सामने कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। इसलिए नारे किसने लिखे, इसके बारे में खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब मंदिर को आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
जालन्धर,फरीदकोट, फिरोजपुर में भी लिखे जा चुके नारे,
इससे पहले जालन्धर,फरीदकोट और फिरोजपुर में भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जा चुके हैं। फरीदकोट में पहले बाजीगर बस्ती के पार्क और फिर जज की कोठी की दीवार पर यह नारे लिखे गए। इसके बाद फिरोजपुर में डिविजनल रेलवे मैनेजर की कोठी के बाहर यह नारे लिखे गए थे।जालंधर में टांडा रोड स्थित श्री देवी तालाब मंदिर के पास खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे I पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले से को सुलझा लिया जाएगा
