
जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला जालंधर में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है हो I पंजाब भर में धीरे धीरे कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है I परंतु सोमवार के दिन कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है जहां रविवार के दिन जालंधर जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला था ी वही आज सोमवार के दिन जालंधर जिले में 16 नए कोरोना मरीज मिले हैं पर किसी की मौत नहीं हुई है,चंडीगढ़ में पिछले 2 महीने से कोरोना केसों में आई तेजी के मद्देनजर प्रशासन ने सख्ती कर दी है।चंडीगढ प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते ग्राफ देखते है. हुए फिर से नई एडवाइजरी जारी की,इसमें चंडीगढ़ वासियों को सार्वजनिक स्थलों पर कोविड सम्मत शहर में व्यवहार का पालन करने को कहा गया है।एडवाइजरी के अनुसार, पब्लिक प्लेस में मास्क लगाने की सलाह दी गई है. इसके साथ-साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने को भी कहा गया है. इसके साथ-साथ गैरजरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है.प्रशासन ने हिदायत दी है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। खासतौर से सार्वजनिक परिवनह जैसे बस, ट्रेन, हवाई जहाज, व टैक्सी आदि में मास्क का इस्तेमाल करे की बात कही गई है।वहीं सिनेमा हाल, शापिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर में भी मास्क लगाने को कहा गया है। इसके अलावा क्लासरूम, ऑफिस रूम इंडोर गैदरिंग में मास्क लगाने की हिदायत दी गई है।
