

अमृतसर ( पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है I पंजाब में कानून व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। आज दिन दिहाड़े अमृतसर जिला में दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना है। वारदात में दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। गोली चलने की ये वारदात अमृतसर के खालसा कालेज फॉर वूमैन के बाहर हुई है। जानकारी के अनुसार 2 गुटों में झड़प में एक युवक जोकि एक्टिवा पर सवार था उसको इस दौरान गोलियां लगी। शहर में गोलियां चलने के उपरांत दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस मौके पर पहुंचकर सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में हों ।इस घटना के पीछे का कारण क्या यह अभी तक नहीं पता चल पाया है। घायल हुए युवक की एक्टिवा का नंबर ( पी.बी. 02 डी जैड 5217) है उसके पीछे भी गोलियां लगी है। 
