जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में सस्पैंशन और एफआईआर का दौर जारी है। सरकार ने ईओ परमिंदर सिंह गिल, अकाउंटेंट आशीष और अनुज राय के बाद अब सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा को भी सस्पैंड कर दिया गया है। स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर ने सस्पैंशन का आदेश जारी करते हुए कहा कि चीफ विजीलैंस अफसर (सीवीओ) की जांच में कई फाइलों को लेकर अजय मल्होत्रा और अनुज राय की भमूिका संदिग्ध रही। इसे लेकर उन्होंने सस्पैंशन की सिफारिश की थी। इसके बाद सरकार ने दोनों लोगों को सस्पैंड कर दिया।
