पटियाला (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के जिला पटियाला से बड़ी खबर आ रही है I पटियाला में हुई हिंसा के बाद पंजाब के सी.एम. भगवंत मान एक्शन में है। बीते दिन ही पुलिस प्रशासन की नालायकी पर नाराजगी जता चुके भगवंत मान द्वारा दिन निकलते ही पटियाला के आई.जी., एस.एस.पी, एस.पी. समेत कई अधिकारियों को पदों से हटा दिया है। पटियाला में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। पटियाला की कमान अब आई. जी. मुखविन्द्र सिंह छीना, एस.एस.पी. दीपक पारिक और एस.पी. वजीर सिंह को तैनात किया है।बता दें कि बीते दिन पटियाला में हिंदू सिख संगठन आमने सामने हुए। काली माता मंदिर परिसर तक जमकर हंगामा हुआ। पथराव, तलवारें चली, पुलिस को फायरिंग करनी प़डी ।बता दें कि बीते दिन पटियाला में हिदू सिख संगठन आमने सामने हुए। काली माता मंदिर परिसर तक जमकर हंगामा हुआ। पथराव, तलवारें चली, पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।आज भी पटियाला में हिंदू संगठनो द्वारा बंद की कॉल दी गई है। एहतियात के तौर पर पटियाला में शाम तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान पटियाला पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था न बना पाने के कारण नाराजगी जताई थी। पटियाला में स्थिति कंट्रोल में तो है, लेकिन तनाव बरकरार है।
