पटियाला (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है I पटियाला में हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू का ऐलान किया है। कर्प्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान भी एक्शन में है। उन्होंने डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है शिव सेना बाल ठाकरे व हरीश सिंगला की तरफ से आज खालिस्तानी विरोधी मार्च निकाले जाने का ऐलान किया गया था। जिसका सिख संगठनों की तरफ से विरोध किया गया। जिसको लेकर शहर में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इस दौरान कुछ निहंग सिखों ने SHO पर हमला कर दिया।
