


श्री मुक्तसर साहिब ( Punjab Dainik News) पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में SSP के कार्यालय की दीवारों पर मंगलवार सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं।विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोडो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है।नारे लिखे होने का पता चलते ही पुलिस ने उन्हें मिटा दिया। इसके बाद अब नारे लिखने वालों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं।सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम मिलने की घटना को वह खालिस्तानी प्रोपेगैंडा बता रहा है। उसका कहना है कि पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट जोर पकड़ रही है और घर-घर में बम बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं श्री मुक्तसर साहिब के SSP उपिंदरजीत सिंह घुमन के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने की बात भी कबूली है।आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में 1984-1991 में इंदिरा – राजीव की राजनीतिक हत्या का जिक्र भी किया।इसके साथ ही स्पष्ट किया कि अब 11 जनवरी 2023 को खालिस्तानी समर्थक पंजाब में दाखिल होने पर राहुल गांधी को भी रोकेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इसी दिन पंजाब में प्रवेश कर रही है।

