



चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया था, लेकिन सरकार ने अब सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया है।राज्य भर में भीषण ठंड और कोहरे के कारण स्कूली छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2 जनवरी से बढ़ाकर 8 जनवरी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

