हिमाचल प्रदेश (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सुबह ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि सीएम सुक्खू इन दिनों तीन दिन के दिल्ली पर हैं, वह राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे और आज सोमवार को उन्हें शिमला लौटना था। दिल्ली दौरे पर आए सीएम सुक्खू का पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलने का प्लान था। इसके लिए उन्होंने पीएमओ से मुलाकात का समय भी मांगा था, लेकिन अब वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद अब उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो पाएगी,सीएम सुक्खू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली में आईसोलेशन में रखा गया है। तीन दिन बाद फिर उनकी कोरोना जांच की जाएगी और अगर उनकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आती है तो उन्हें इस सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। ऐसे में सीएम की कांगड़ा में होने वाली आभार रैली भी कैंसिल हो गई है, साथ ही उनके 22 से 24 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने पर भी संशय है
