जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ ( मुनीश तोखी ) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है I जालंधर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शुक्रवार शाम को घोषित किया गया। कुछ 2555 वोट में से चुनाव में 1553 वोट पोल हुए। इस चुनाव में 88.54 फीसद मत लेकर आदित्य जैन प्रधान पद के लिए विजेता रहे। उन्हें 1375 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अशोक खन्ना को 160 वोट से ही हासिल हुए। सचिव पद पर तेजिंदर सिंह धालीवाल ने 880 वोट लेकर 658 वोट लेने वाले प्रितपाल सिंह को हराया। ज्वाइंट सचिव पद पर भूपिंदर कालरा ने 784 वोट लेकर गुरचरण सिंह को 45 वोट से परस्त किया। सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए रवीश मल्होत्रा, जूनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए भुपनेश महेता व जवाइंट सचिव पद के लिए बीना रानी को पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है।शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान शुरू हो गया था। शाम चार बजे कुल 2555 में 1553 वोट पोल हुए। 60.78 फीसद मतदान दर्ज किया गया। देर शाम साढ़े 9.30 बजे परिणाम घोषित किया गया और प्रधान पद पर आदित्य जैन को विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं ने वोटरों और सपोर्टरों का धन्यवाद व्यक्त किया I
