जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी) नैशनल इंटिग्रेटिड मैडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से वार्षिक स्पोर्टस डे का आयोजन प्रधान डा. सतबीर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय पॉवर प्ले अकादमी में किया गया, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों के क्रिकेट व फुटबाल मैच खेले गए तथा फीमेल फोरम की सदस्याओं के तंबोला व कैरम बोर्ड मैच हुए। इसके अलावा सभी ने विभिन्न फन गेम्स का भी मजा लिया व डी.जे. की मस्ती में झूमते हुए खूब ठुमके लगाए।इस दौरान पहला क्रिकेट मैच प्रैसीडेंट- 8 व सचिव-8 टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें सचिव-8 की टीम ने मैच जीता व डा. दीपक ‘मैन आफ द मैच’ बने, दूसरा मैच प्रैजीडैंट-8 व कैशियर-8 के मध्य हुआ, जिसमें प्रैजीडैंट-8 टीम जीती व डा. पवन सिकरी’ मैन ऑफ द मैच’ बने, तीसरा मैच कैशियर-8 व सचिव-8 के बीच हुआ, जिसमें कैशियर-8 की टीम जीती व डा. हिमांशू बजाज ‘मैन ऑफ द मैच’ बने, इसके बाद प्रैजीडैंट व सचिव टीमों के मध्य फाइनल मैच खेला गया, जिसमें प्रैजीडैंट टीम ने बाजी मारी और डा. सुमित कपाही ‘मैन ऑफ मैच’ बने तथा डा. पवन सिकरी ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे। इसके साथ ही डा. साहिल भारद्वाज ने ‘बैस्ट बॉलर’ व डा. एस. एस. घोत्रा ने ‘बैस्ट क्षेत्ररक्षक’ का खिताब जीता। इसके अतिरिक्त हुए फुटबाल मैच में डा. भजन खेपड़ा व डा. सुरिन्द्र कल्याण की टीमों ने बाजी मारी।सभी मैचों में पूर्व प्रधान डा. अनिल नागरथ ने अपने खास अंदाज में कमेंट्री की। इस अवसर पर नीमा के प्रदेशाध्यक्ष डा. परविन्द्र बजाज, प्रदेश सचिव डा. आई.पी. सिंह सेठी, डा. एस.पी. सिंह सेठी, डा. के.एस. राणा, डा. सतीश शर्मा, दिनेश जग्गी,डा. आशू चोपड़ा,डा.नीरज कालड़ा, डा.ललित चावला,डा.जसलीन सेठी,डा. विपुल कक्कड़,डा. जतिन्द्र प्रभाकर,डा.शशि भूषण, रमिन्द्र कौर,डा.संजीव धवन मौजूद थे।
