

जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) स्थानीय शिवम मेडिकेयर में डॉ. एस.पी. डालिया की अध्यक्षता में एक दिवसीय नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन नीमा महासचिव डॉ. राजीव धवन की देखरेख में किया गया। कैंप के दौरान करीब 40 लोगों की फाइब्रोस्कैन जांच की गई। जांच के बाद मरीजों की स्थिति और बीमारी के अनुसार रिपोर्ट तैयार की गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।मद्रास की एक संस्था के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।कैंप को सफल बनाने में डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. वरुण अग्रवाल तथा विशाल भनोट ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों एवं संस्था के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
