







जालंधर कैंट (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर कैंट के नजदीक पड़ते कुक्कड़ पिंड के समीप भयानक हादसा हुआ है तेज रफ्तार वाहन ने चार मजदूरों को कुचल दिया है I भीषण दुर्घटना में दो मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मजदूरों को कुचल कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक चार मजदूर काम करके घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान हरजिंदर ठाकुर (50) व विकास कुमार (16) दोनों निवासी गांव हरदो फरला ( नजदीक कुक्कड़ गांव, जालंधर) के रूप में हुई है।यह दोनों मूलरूप से बिहार के गांव दिग्या रामकपती के रहने वाले थे और यहां पर मजदूरी करते थे। अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है I










