जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है I गत दिनों अमृतपाल सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद आज मसीही भाईचारे द्वारा PAP चौक की सर्विस लाइन पर रोष प्रदर्शन किया जा रहा था परन्तु इस दौरान बड़ी गिनती में पहुंचे मसीही भाईचारे के लोगों द्वारा पी ए पी चौक की रामामंडी से जालंधर की तरफ आने वाली सड़क को पूरी तरह बंद कर कर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा पहले उनको भरोसा दिया गया था कि वह अमृतपाल सिंह के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करेंगे परन्तु काफी देर होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप हमें चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पी ए पी चौक में बड़ी गिनती में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पहुंच चुके हैं जिनके द्वारा प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की जा रही है परंतु अभी तक जाम ज्यों का त्यों ही लगा हुआ है I
