चंडीगढ़ ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) CNG Rate Hike in Chandigarh – पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार बढ़ोतरी की खबरें आ रही हैं I जिस कारण आम लोगों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम के बढ़ने के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में सीएनजी के दाम में 9.60 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इससे सीएनजी की कीमत शहर में 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। अभी तक सीएनजी प्रति किलो 71.40 रुपये प्रति किलो मिल रही थी। शहर में हजारों की संख्या में सीएनजी ऑटो चल रहे हैं। स्टेट ट्रासंपोर्ट अथॉरिटी के आंकड़ों के मुताबिक शहर में करीब 800 सीएनजी ऑटो उनके पास रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में सीएनजी के दाम बढ़ने से जहां एक और ऑटो चालकों की जेबे ढीली होंगी, वहीं सवारियों पर भी इसका अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। सीएनजी के दाम बढ़ने से ऑटो का सफर भी महंगा होने की संभावना बढ़ गई है। शहर में ज्यादातर डीजल ऑटो बंद होने के बाद यह सीएनजी और एलपीजी पर आ गए हैं।शहर में न केवल सीएनजी से ऑटो नहीं बल्कि दूसरी गाड़ियों भी चल रही हैं। कई कंपनियों की गाड़ियां सीएनजी कीट के साथ आ रही हैं तो कई लोगों ने अपनी कारों को पेट्रोल और डीजल से सीएनजी में कंवर्ट करवाया है। क्योंकि सीएनजी का दाम पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी कम थे, लेकिन अब इन दामों में ज्यादा फर्क नहीं रह गया है।आज से करीब चाल पहले जुलाई 2018 में शहर में सीएनजी का दाम 47.8 रुपये प्रति किलो था। ऐसे में चार साल में सीएनजी की कीमत में करीब 33.20 रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। शहर में शनिवार को पेट्रोल पिछले महीने 23 मार्च से 31 मार्च के बीच लगातार बढ़ा था। वहीं अब चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम 101.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों में और वृद्धि होगी i
