नई दिल्ली ( दैनिक न्यूज़ न्यूज़ ) पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू रसोई गैस (या एलपीजी) के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं. पीटीआई के अनुसार घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder Price) की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब आपको एक सिलेंडर के लिए 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे. हालांकि ये खबर पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है. मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 95.00 रुपये हो गई है. जबकि एक लीटर पेट्रोल 110.82 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 90.62 रुपये हो गई है. वहीं पेट्रोल के दाम अब 105.51 रुपये पहुंच गए हैं. चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 92.19 रुपये चुकाने होंगे. वहीं पेट्रोल के दाम 102.16 रुपये हो गए हैं.
