नई दिल्ली ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) देश में बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतों की वजह से लोग व्हीकल और सीएनजी व्हीकल की ओर जा रहें है। ऐसे में बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक कार,इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक को धड़ल्ले से लॉन्च कर रही है। वही मार्च में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाला है। जिसकी रेंज 180 km तक बताई जा रहीं है।इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली गुरुग्राम स्थित कंपनी ओकिनावा जो अपना एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूर भारत की घरेलू मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ओकि 90 या ओखि 90 के नाम से लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 24 मार्च 2022 को लॉन्च कर सकती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन
ओकिनावा के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोटोटाइप टेस्टिंग राइड के दौरान स्पॉट किया गया था जिसके बाद से इसके जल्द लॉन्च होने की ख़बरों ने रफ्तार पकड़ ली थी। स्पॉट किए गए स्कूटर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच का बड़े अलॉय व्हील दिए जाएंगे।इसके सात फ्रंट और रियर में स्टाइलिश एलईडी लाइट्स और क्रॉम वाले पैनल को लगाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी हम माउंटेड यूनिट के बजाय एक इसमें एक सेंट्रलाइज मोटर दिया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर में जो लीथियम आयन बैटरी पैक दिया जा सकता है जो रिमूवेबल बैटरी पैक होगा जिसे फास्ट चार्जिंग का विकल्प दिया जा सकता है। कंपनी ओकिनावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इसकी रेंज 150 से 180 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है जिसके सात 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल हो सकती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स
इस ओकि 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसमें एप बेस्ड मोबाइल कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, जियो फेंसिंग, नेविगेशन, सेल्फ डायग्नोस्टिक्स, कीलेस स्टार्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स को साथ पेश कर सकती है। ये भी पढ़ें- कहीं आप ना हो जाएं नकली Gold के शिकार! Gold असली है या नकली ऐसे करें पहचान
इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है। कंपनी इसे 1 लाख रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) के साथ लॉन्च कर सकती है।
