जालन्धर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) आज देश भर के एल.आई.सी. कार्यालयों में 1 घण्टे की वाकाऊट हड़ताल की जा रही है। इसका आह्वान आल इण्डिया इंश्योरेंस इम्पलाईज एसोसिएशन ने किया है। आज के वाकआऊट जिसमें श्रेणी 3 एवं 4 की भर्ती शुरु करने और आल इण्डिया इंश्योरेंस इम्पलाईज एसोसिएशन को मान्याता देने की माँगों को लेकर की जा रही है। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए कामरेड पंकज भारद्वाज, मण्डल सचिव ने बताया कि इस समय भारत में एल.आई.सी. की 2048 शाखायें हैं इसके अतिरिक्त 113 मण्डल कार्यालय, 8 क्षेत्रीय कार्यालय और 1 केंद्रीय कार्यालय है। और देशभर में मिनी कार्यालय, सैटेलाईट कार्यालय और कस्टमर जोन भी कार्यरत हैं। इनकी संख्या भी लगभग 1500 से ऊपर है। इन सभी कार्यालयों में सेवा देने के लिए सिर्फ 41000 के करीब श्रेणी 3 एवं 4 कर्मचारी हैं, इनमें श्रेणी 4 की संख्या मात्र 1200 के करीब है इसलिए उच्चतम स्तर की सेवा देने के लिए और कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती बहुत आवश्यक है। यह भर्ती और भी जरूरी हो जाती है जब वर्ष 2025 और 2026 में लगभग 10000 कर्मचारियों की रिटायरमेंट हो रही है। सभा को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष कामरेड वेद कुमार ने बताया कि वर्ष 1981 में ए.आई.आई.ई.ए. की मान्यता रद्द कर दी गई थी। हमारी माँग है कि ए.आई.आई.ई.ए. को पूर्व वाली मान्यता दी जाए। इस समय सारे भारत के वित्तीय क्षेत्र में सभी ट्रेड यूनियनों को चैक आफ सिस्टम (वोट द्वारा) द्वारा मान्यता दी जाती है। हमारी माँग है कि इसी सिस्टम के तहत एल.आई.सी. में ट्रेड यूनियन को मान्यता की जाए। उन्होंने आगे बताया कि अगर हमारी इन माँगों को न माना गया तो आने वाले समय में हम अपने संघर्ष को और भी तीखा करने के लिए मजबूर होंगे।सभा को उपरोक्त के अतिरिक्त कामरेड तजिन्दर कौर, परवीन छाबड़ा, हरीश कुमार, अशोक भगत और रजनीश सहगल ने भी सम्बोधित किया।

