चंडीगढ़ ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) मंगलवार को निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल के पहले दिन चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्से में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप्प रही।कर्मचारियों मोबाइल फोन की टार्च द्वारा पहले से ही जलाकर पढ़ाई करता बच्चा।हड़ताल की घोषणा कर दी गई थी,जिसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी भी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए जिसका खमियाजा मंगलवार को शहर के लोगों ने भुगता। इसके चलते जी.एम.सी.एच. और
ज.एम.एस.एच. में इलैक्टिव सर्जरी पोस्टफोन कर दी गई। हालांकि पी.जी.आई. पर बिजली बाधित होने का कोई असर नहीं पड़ा है। सोमवार रात 12 बजे से ही हड़ताल की शुरूआत हो गई फिर एक के बाद दूसरे सैक्टर की बिजली सप्लाई भी ठप्प होती रही। देखते ही देखते कुछ वी.आई.पी. सैक्टर्स को छोड़कर बाकी पूरा शहर .बिजली से वंचित हो गया।
