जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी) “रूकना नहीं है तुम्हें, जिंदगी एक दौड़ है,थकायेगी, गिरायेगी फिर उठके दौड़ते रहना है” उक्त शब्दों के सही मायनो मे अर्थ को दर्शाते हुए शहर के डाक्टरों ने रविवार सुबह मैराथन मे हिस्सा लिया व एक साथ दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश दिया I ‘आईएमए जालंधर’ द्वारा जम्मू हस्पताल के सहयोग से आयोजित वार्षिक मैराथन ‘आईएमए हाउस’ गुजराल नगर से शुरू होकर फुटबाल चौंक, डॉ. अम्बेडकर चौक, गुरुनानक मिशन चौंक से होते हुए वापिस गुजराल नगर स्थित आईएमए हॉउस मे सम्पूर्ण हुई I इस मैराथन मे शहर के 50 से अधिक डॉक्टरों ने एकसाथ दौड़ लगाईं व जनता को फिटनेस का संदेश दिया I मैराथन मे महिला डॉक्टर के अलावा बच्चों ने भी दौड़ लगाईं व चार किलोमीटर के रास्ते को 18 से 23 मिनट मे सभी ने पूरा किया Iआईएमए प्रेजिडेंट डॉ. अमरजीत सिंह व डॉ. एमएस भूटानी ने बताया कि शारीरिक व दिमागी तौर पर स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम व दौड़ का अहम रोल है, इसलिए आम जनता को इससे अवगत व प्रोत्साहित करने के लिए ‘आईएमए’ समय समय पर ऐसे आयोजनो को करवाती रहती है Iडॉ. नरेश बाठला व डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने दौड़ मे भाग ले रहे डॉक्टरस का मनोबल बढ़ाया व ‘फिट है तो हिट है’ के स्लोगन दोहराए Iमैराथन को सबसे कम समय 18 मिनट 18 सेकंड मे पूरा करके डॉ. गुरविंदर सिंह जम्मू (जम्मू हस्पताल) पहले स्थान प्राप्त किया व डॉ. सुनील शर्मा ने 20 45 सेकंड मे पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया Iइस मौके पर प्रेजिडेंट डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. एमएस भूटानी, डॉ. नरेश बाठला, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ.आरएस छाबड़ा, डॉ. आलोक ललवानी, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. टीएस रंधावा, डॉ. वींएस बग्गा, डॉ. अश्मीत सिंह, डॉ. पूजा कपूर, डॉ. रविंद्र कौर, डॉ. परमजीत कौर भूटानी, डॉ. सुरिंदर कौर सिद्धू, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. यश शर्मा, निमी राज व सुखदेव राज ने मैराथन मे हिस्सा लिया

जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी) “रूकना नहीं है तुम्हें, जिंदगी एक दौड़ है,थकायेगी, गिरायेगी फिर उठके दौड़ते रहना है” उक्त शब्दों के सही मायनो मे अर्थ को दर्शाते हुए शहर के डाक्टरों ने रविवार सुबह मैराथन मे हिस्सा लिया व एक साथ दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश दिया I

‘आईएमए जालंधर’ द्वारा जम्मू हस्पताल के सहयोग से आयोजित वार्षिक मैराथन ‘आईएमए हाउस’ गुजराल नगर से शुरू होकर फुटबाल चौंक, डॉ. अम्बेडकर चौक, गुरुनानक मिशन चौंक से होते हुए वापिस गुजराल नगर स्थित आईएमए हॉउस मे सम्पूर्ण हुई I इस मैराथन मे शहर के 50 से अधिक डॉक्टरों ने एकसाथ दौड़ लगाईं व जनता को फिटनेस का संदेश दिया I मैराथन मे महिला डॉक्टर के अलावा बच्चों ने भी दौड़ लगाईं व चार किलोमीटर के रास्ते को 18 से 23 मिनट मे सभी ने पूरा किया I
आईएमए प्रेजिडेंट डॉ. अमरजीत सिंह व डॉ. एमएस भूटानी ने बताया कि शारीरिक व दिमागी तौर पर स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम व दौड़ का अहम रोल है, इसलिए आम जनता को इससे अवगत व प्रोत्साहित करने के लिए ‘आईएमए’ समय समय पर ऐसे आयोजनो को करवाती रहती है I
डॉ. नरेश बाठला व डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने दौड़ मे भाग ले रहे डॉक्टरस का मनोबल बढ़ाया व ‘फिट है तो हिट है’ के स्लोगन दोहराए I
मैराथन को सबसे कम समय 18 मिनट 18 सेकंड मे पूरा करके डॉ. गुरविंदर सिंह जम्मू (जम्मू हस्पताल) पहले स्थान प्राप्त किया व डॉ. सुनील शर्मा ने 20 45 सेकंड मे पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया I
इस मौके पर प्रेजिडेंट डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. एमएस भूटानी, डॉ. नरेश बाठला, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ.आरएस छाबड़ा, डॉ. आलोक ललवानी, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. टीएस रंधावा, डॉ. वींएस बग्गा, डॉ. अश्मीत सिंह, डॉ. पूजा कपूर, डॉ. रविंद्र कौर, डॉ. परमजीत कौर भूटानी, डॉ. सुरिंदर कौर सिद्धू, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. यश शर्मा, निमी राज व सुखदेव राज ने मैराथन मे हिस्सा लिया



