जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी ) पूरे भारतवर्ष में 26 जनवरी दिन का दिन गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है I इसी संदर्भ के उपलक्ष में 73वें गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जालंधर कैंट विधानसभा हल्के से अकाली बसपा के संयुक्त उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ ने कैंट के लेबर चौंक में तिरंगा फहराया। इस मौके उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के साथ साथ उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर सविंदर सिंह वीरू व उनके साथियों ने जगबीर सिंह बराड़ का पुष्प मालाएं डाल कर स्वागत किया तथा देशभक्ति के नारे लगाकर अपने देश प्रेम की भावना को व्यक्त किया। इस उपरांत जगबीर सिंह बराड़ ने चौंक पर उपस्थित लेबर कर्मचारियों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व कैंट वासियों को बधाई दी व देश के विकास एकता व आपसी प्रेम प्यार बने रहने की कामना की।जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि देश के प्रति हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि समाज की बेहतरी के लिए कार्य करे जिससे देश खुशहाल बन सके ताकि हर देश वासी खुशनुमा माहौल में अपने जीवन का निर्वाह कर सके। झंडा फहराने के बाद लड्डू बांट कर सबका मुँह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर सविंदर सिंह वीरू, चरनजीत सिंह चड्डा,तरुण गर्ग, बृज गुप्ता, विजय कुमार वैश, हरविंदर सिंह पप्पू, विजय बिल्लों, प्रमोद शर्मा, हरप्रीत सिंह चौहान, हरजीत सिंह टक्कर, राजिंदर कुमार राजू ,अनिल चौहान,अनिल कन्नोजिया, निखिल वधवा, मोंटी,चेतन गर्ग, मधुसूदन शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
