(पंजाब दैनिक न्यूज़) सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले नामों का ऐलान कर दिया. इन साल दो बड़ी हस्तियों को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. इस साल सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.
सरकार की ओर से रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर इस साल पद्म अवार्ड हासिल करने वाले नामों की घोषणा की गई. सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक इस साल 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री अवार्ड दिए जाएंगे. जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को सम्मान पद्म विभूषण अवार्ड की सूची में शामिल देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह और शिक्षाविद राधेश्याम खेमका को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा. उनके साथ ही कला से जुड़े प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण अवार्ड मिलेगा.
