जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ ( मुनीश तोखी ) जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों उम्मीदवारों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है,ऐसे ही विधानसभा श्रेत्र जालंधर कैंट से शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बन कर उभरे हैं। सभी सियासी पार्टियों के नेताओं से अकाली बसपा उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ की लोकप्रियता सबसे अधिक बनी हुई है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा लग रहा कि कैंट वासियों की पहली पसंद जगबीर सिंह बराड़ ही हैं। पिछले कई सालों से कैंट वासियों की सेवा में सक्रिय नेता जगबीर सिंह बराड़ अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित करते आ रहे हैं। सरदार जगबीर सिंह बराड़ ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक विकास किए है,कैंट विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को उन पर पूर्ण विश्वास है कि वह जीत के पश्चात कैंट क्षेत्र का एर अधिक विकास करेंगे और कैंट की जो समस्याएं चल रही है ,उनको हल करवाएंगे। कैंट क्षेत्र के अधीन जितने भी गांव आते हैं उन सब में अकाली बसपा की पकड़ बहुत मजबूत बनी हुई है। जगबीर सिंह बराड़ की जालंधर कैंट सहित आसपास के गांवों में अपनी अलग पहचान बनी दिख रही है। उनकी लोकप्रियाता ही चुनावों में उनकी सबसे अधिक मजबूती बनकर सामने आयेगी जो उनको जीत ओर ले जायेगी। इसी कारण उनके विरोधियों के चेहरों पर शिकन देखने को मिल रही, सर्वे के दौरान लोगों का कहना है कि जालंधर कैंट से सबसे अधिक वोटों से जगवीर सिंह बराड़ विजेता रहेंगे I