जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों के साथ जिला बार एसोसिएशन का दौरा कर वकीलों से मुलाकात की और उनकी विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एडवोकेट नकुल कोहली के परिवार के सदस्यों पर हुए हालिया निर्मम हमले को गंभीरता से उठाया। इसके अलावा एडवोकेट एन.आर. जस्सल, एडवोकेट प्रतीक वाधवा तथा अन्य वकीलों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। बार सदस्यों ने मांग की कि हमले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा एवं पुलिस संरक्षण उपलब्ध करवाया जाए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बार सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर के दौरे की सराहना करते हुए मामले में जल्द और उचित पुलिस कार्रवाई की उम्मीद जताई। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रतन दुआ, सचिव एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट कुणाल गोयल, वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट सुदेश कुमारी, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट रोबिन सेठी, ज्वाइंट सेक्रेटरी एडवोकेट धीरज भगत, असिस्टेंट सेक्रेटरी एडवोकेट रवीना सेठी सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा एडवोकेट अपूर्वा बख्शी, एडवोकेट मनवी उप्पल, एडवोकेट रोहन कांत, एडवोकेट अनु सोढ़ी, एडवोकेट नवनीत कौर, एडवोकेट मोहित सेपला, एडवोकेट बलविंदर कौर, एडवोकेट आयुष्मान नागपाल, एडवोकेट तजिंदर सिंह, एडवोकेट गुलशन सेठी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।