








जालंधर, 12 नवंबर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी): आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। जालंधर जिले की तीन प्रमुख सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र (नंबर 35) से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ (नंबर 36) से वनीत धीर और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र (नंबर 37) से दीपक बाली को उम्मीदवार घोषित किया गया है।पार्टी की ओर से जारी सूची पर नेशनल सेक्रेटरी पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। इस घोषणा के साथ ही जालंधर और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की चर्चा है। गौरतलब है कि पार्टी ने सुजानपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर नॉर्थ, कपूरथला, फगवाड़ा, शाहकोट, आदमपुर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। यह घोषणा पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए की गई है।

