








जालंधर कैंट पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर कैंट के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं मुस्लिम नेता मोहम्मद सुलेमान और मोहम्मद कय्यूम ने IPS अधिकारी एम.एफ. फारूकी को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) बनने पर गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहम्मद सुलेमान ने एम.एफ. फारूकी की कार्यशैली, प्रशासनिक अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह एक योग्य, ईमानदार और अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पंजाब पुलिस नई उपलब्धियां हासिल करेगी तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए मोहम्मद सुलेमान व मोहम्मद कय्यूम ने कहा कि एम.एफ. फारूकी जैसे अनुभवी अधिकारियों का उच्च पदों पर पहुंचना पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। उनकी पदोन्नति से जालंधर कैंट सहित पूरे पंजाब में उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस दौरान मोहम्मद सुलेमान व मोहम्मद कय्यूम ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
